उज्जैन। शहर के कृषि उपज मंडी में किसानों के साथ ठग

उज्जैन के कृषि उपज मंडी में तौल कांटे से धोखाधड़ी, FPO पर FIR के निर्देश

उज्जैन के कृषि उपज मंडी में तौल कांटे से धोखाधड़ी, FPO पर FIR के निर्देश

उज्जैन। शहर के कृषि उपज मंडी में किसानों के साथ ठगी का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPO) ने अनाज की खरीदी के समय वजन में भारी गड़बड़ी पाई गई। 

तौल में कमी का संदेह

जानकारी के अनुसार, ​एक किसान अपनी गेहूं की उपज लेकर मंडी पहुँचा। वहाँ एक FPO के तौल कांटे पर जब किसान ने अपनी चार बोरी गेहूं तुलवाया, तो उसका वजन 300 किलो निकला। किसान को वजन में कुछ कमी का संदेह हुआ, जिसके बाद उसने सतर्कता दिखाई।

​84 किलो की चोरी पकड़ी गई

​संदेह पर किसान ने उसी गेहूं को मंडी परिसर में ही कुछ दूरी पर स्थित दूसरे कांटे पर दोबारा तुलवाया। वहां तौलने पर उन्हीं चार बोरियों का वजन 384 किलो निकला। महज चार बोरियों में ही 84 किलो गेहूं कम निकला, जिससे स्पष्ट हो गया कि FPO के तौल कांटे में जानबूझकर हेराफेरी की गई थी।

घोखाघड़ी की शिकायत मंडी प्रशासन से की

इस धोखाधड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और मामले की शिकायत मिलने के बाद मंडी प्रशासन हरकत में आया। ​मंडी सचिव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत डायरेक्ट्रेट (संचालनालय) को पत्र लिखा है। दोषी पाए जाने वाले FPO के विरुद्ध FIR दर्ज करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

​किसान को आश्वासन

मंडी अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया है कि इस तरह की जालसाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101