काम देने के एवज में अलग-अलग किस्तों में, सिक्योरिट

ग्वालियर किताबों की PDF बनाने का झांसा, 16 लाख की ठगी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में "घर बैठे मोटी कमाई" का लालच देकर मासूम लोगों को अपने जाल में फंसाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस शातिर गिरोह ने ग्वालियर के रवि नगर इलाके में बाकायदा ‘सर्वेयर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से एक फर्जी ऑफिस खोल रखा था। इस फर्जी कंपनी के जरिए ठगों ने एक घरेलू महिला और उसके बेटे को अपना शिकार बनाते हुए उनसे 16 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली।

​पति की एफडी पर लोन लेकर जमा किए थे रुपये

​ठगों के झांसे में आकर महिला इस कदर फंस गई कि उसने निवेश और काम के नाम पर पैसे देने के लिए अपने पति की फिक्स्ड डिपॉजिट बैंक से लोन तक ले लिया। महिला को उम्मीद थी कि घर बैठे किताबों की पीडीएफ बनाने के इस काम से वह मोटी कमाई कर पाएगी, लेकिन शातिर ठगों ने उसकी जीवनभर की जमा-पूंजी और लोन की रकम हड़प ली।

​देश भर में करोड़ों रुपये हड़प चुकी है कंपनी

जांच में सामने आया है कि यह कोई छोटा-मोटा गिरोह नहीं है, बल्कि एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क है। इस फर्जी कंपनी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में इसी तरह के लुभावने ऑफर देकर और फर्जी दफ्तर खोलकर करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। 

​ठगी का तरीका 

​वर्क फ्रॉम होम का भरोसा देकर ठगों ने महिला और उसके बेटे को झांसा दिया कि उन्हें घर बैठे केवल किताबों को पीडीएफ फॉर्मेट में बदलने का आसान सा काम करना होगा। लोगों को विश्वास दिलाने के लिए आरोपियों ने ग्वालियर के रवि नगर में बकायदा एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का बोर्ड लगाकर ऑफिस खोला, ताकि किसी को शक न हो।

सिक्योरिटी और रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूली-

काम देने के एवज में अलग-अलग किस्तों में, सिक्योरिटी डिपॉजिट और अन्य शुल्कों के नाम पर महिला से 16 लाख रुपये से ज्यादा ऐंठ लिए गए और बाद में कंपनी फरार हो गई।फिलहाल पुलिस इस साइबर ठगी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। 

इसे भी पढ़ेंः  कर्नाटक: नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट, डीके शिवकुमार के घर मिठाइयां बंटीं