हपुर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्

गाडरवारा में ट्रक से 2.92 लाख की अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor Worth ₹2.92 Lakh Seized from Truck, Two Arrested

नरसिंहपुर {मध्य प्रदेश}: जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल क्लॉ के अंतर्गत गाडरवारा में पुलिस ने एक ट्रक से 2 लाख 92 हजार रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एएसपी संदीप भूरिया और गाडरवारा एसडीओपी सिंह डागुर के मार्गदर्शन में की गई।

मुखबिर की सूचना पर ट्रक पकड़ा

गाडरवारा पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक ट्रक को पकड़ा। तलाशी के दौरान ट्रक में 106 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पूछताछ के दौरान आरोपी शराब से संबंधित वैध रसीदें पेश नहीं कर सके।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में रायसेन जिले के रहने वाले देवी पिता लक्ष्मण नायक (25), निवासी साजड़ी, थाना चिकलोद और योगेश पिता अजब सिंह नायक (21), निवासी बरूखार गांव, थाना चिकलोद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त की गई 106 पेटियों में 1272 बोतल बीयर मिली है, जिसकी कुल मात्रा करीब 825 लीटर बताई गई है। शराब की अनुमानित कीमत 2 लाख 92 हजार रुपये है। इसके अलावा दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान, एसआई गजराज सिंह, एएसआई रमेश निवारे, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, परमानंद चौधरी, वरिष्ठ आरक्षक रूपेंद्र चौबे, महेंद्र बावरिया, विश्वजीत ठाकुर, आरक्षक दिनेश पटेल, अक्षय श्रीवास्तव, दीपक कौरव, यश मेहरा, आदर्श पाठक, दीपक राय और देवेंद्र सोनवंशी की भूमिका रही।

यह भी पढ़े: तेज रफ्तार शराब लदी कार चाय दुकान में घुसी, 552 बोतल शराब बरामद; चालक फरार