गुरुग्राम में दिनदहाड़े गैंगस्टर के गुर्गे की हत्या, कार रोककर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में दिनदहाड़े हत्या की वारदात सामने आई है। दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन पर बदमाशों ने एक कार को ओवरटेक कर रुकवाया और फिर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस हमले में दीपक उर्फ दीपू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात सिधरावली गांव के पास हुई।
कार को ओवरटेक कर की फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने दूसरी गाड़ी से दीपक की स्विफ्ट कार को ओवरटेक किया और रास्ता रोक लिया। इसके बाद हमलावरों ने कार पर कई राउंड फायरिंग की। आशंका है कि दीपक को 10 से 15 गोलियां लगी हैं। उसका शव ड्राइविंग सीट पर सीट बेल्ट लगाए खून से लथपथ मिला।
अशोक राठी गैंग से जुड़ा था दीपक
दीपक को अशोक राठी गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। वह अशोक राठी की पत्नी सुषमा हत्याकांड में भी आरोपी था। पुलिस इस हत्याकांड की जांच गैंगवार समेत कई पहलुओं से कर रही है।
ये भी पढ़ें: शेख हसीना ने मांगा नया पासपोर्ट और NID, भड़की BNP बोली- भारत से वापसी की कोशिश महज पॉलिटिकल स्टंट