गया के आमस में ट्रक और बाइक की टक्कर में 27 वर्षीय

गया में ट्रक-बाइक की टक्कर में विकास यादव की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

Gaya Accident: Vikas Yadav Dies in Truck-Bike Collision

औरंगाबाद (बिहार)। ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 27 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं जख्मी हो गईं। घटना गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के बुधौल की है। मृतक की पहचान मदनपुर के सलैया थाना क्षेत्र के लक्ष्मण बिगहा निवासी महेन्द्र यादव के पुत्र विकास कुमार यादव के रूप में हुई है। वहीं घायलों में रामप्रवेश यादव की पुत्री प्रीती कुमारी एवं स्व. अमिलेश यादव की पत्नी अनिता कुंवर शामिल हैं। 

शादी से लौटते समय हादसा

जानकारी के अनुसार, विकास अपने बड़े भाई की ससुराल गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के पत्थरा गांव किसी शादी समारोह में गया था। जहां से वह बाइक पर दो अन्य महिलाओं, प्रीती कुमारी और अनिता कुंवर को बैठाकर लौट रहा था। इसी क्रम में यह यह हादसा हो गया। 

इलाज के दौरान मौत

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का चिकित्सकों द्वारा इलाज़ किया गया। घटना की सूचना पर पहुंची आमस थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। 

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना को लेकर जिला परिषद सदस्य ने बताया कि सड़क दुर्घटना में विकास की मौत काफ़ी दुःखद है। एक साल पहले विकास के बड़े भाई अमिलेश यादव की मौत हुई है। अमिलेश की मौत के बाद विकास परिवार का सहारा था। लेकिन इस हादसे में विकास की मौत से परिवार बेसहारा हो गया। उन्होंने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है। 

यह भी पढ़े:   बांदा में एक बीघा जमीन के विवाद में किसान की मौत, परिजनों ने अंतिम संस्कार रोका