गया के बरवाडीह गांव में युवक ने तलवार से हमला कर अ

गया में युवक ने चाचा की तलवार से हमला कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Gaya Youth Kills Uncle With Sword, Arrested by Police

गया (बिहार)। जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव में सोमवार की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपने ही चाचा की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बाबूलाल चौधरी के रूप में हुई है।

हत्या की धमकी देकर दिनभर तलवार लेकर घूमता रहा आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महेश चौधरी सोमवार दिनभर तलवार लेकर गांव में घूम रहा था और कथित तौर पर लोगों से कह रहा था कि वह आज बाबूलाल चौधरी को मार देगा। ग्रामीणों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन रात में मौका पाकर आरोपी ने अपने चाचा पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पूछताछ के दौरान आरोपी हत्या की वजह के संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं बता रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

यह भी पढ़े:   शौच के लिए नहर किनारे गया युवक डूबा, 30 किलोमीटर दूर मिला धीरज का शव