गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में दो पक्षों के विवा

गाजियाबाद में मारपीट का वीडियो वायरल, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को नाले में फेंका

विजयनगर थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट (File Photo)

गाजियाबाद: गाजियाबाद में थाना विजयनगर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक को भी लाठी-डंडों से पीटकर उसे नाले में गिरा दिया गया।

एक व्यक्ति को घेरकर की मारपीट

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक एक व्यक्ति को घेरकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसी बीच एक युवक विवाद को शांत कराने और मारपीट रोकने के लिए वहां पहुंचता है। आरोप है कि हमलावरों ने उसे भी नहीं छोड़ा और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी।

देखते रहे लोग, नहीं की मदद

मारपीट के दौरान युवक को पीटते हुए नाले में धक्का दे दिया। आसपास मौजूद लोग इस पूरी घटना को देखते रहे। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- रूस का दावा: 800 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, हमलों में 6 लोगों की मौत