गाजियाबाद के लोनी स्थित ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र

गाजियाबाद: ट्रॉनिका सिटी की गत्ता व पेपर रोल फैक्ट्री में भीषण आग, 10 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

10 fire engines deployed

गाजियाबाद: लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर A-2, अल्फा चौक पर गत्ता और पेपर रोल बनाने वाली फैक्ट्री में बीती देर रात अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और घटना की सूचना तत्काल पुलिस एवं दमकल विभाग को दी गई।

कई जिलों से मंगाई गईं दमकल की गाड़ियां

सूचना मिलते ही ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉनिका सिटी, साहिबाबाद, लोनी और बागपत समेत विभिन्न फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। आग पर काबू पाने के लिए कुल 10 फायर टेंडर लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद फैक्ट्री को हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। साथ ही आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े: भारत-जापान ने 16 सूत्रीय रोडमैप पेश किया, आर्थिक सुरक्षा, AI और ऊर्जा सहयोग को मिलेगा नया आयाम