दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर गाजियाबाद के गाजीप

गाजियाबाद के गाजीपुर बॉर्डर पर बढ़ी सुरक्षा, दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर वाहनों की सघन जांच

Police checking vehicles at Ghazipur Border

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर बने माहौल के बीच गाजियाबाद में एक बार फिर यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिसकर्मी आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। जांच के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा है।

दिल्ली के बाद गाजियाबाद में भी अलर्ट

दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस पहले ही बॉर्डर पर चेकिंग और निगरानी बढ़ा चुकी है। वहीं, अब गाजियाबाद पुलिस भी बॉर्डर इलाकों में सतर्कता बरत रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

प्रदर्शन और त्योहारों को लेकर विशेष निगरानी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, असामाजिक तत्वों को दिल्ली की ओर जाने से रोकने और आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी के तहत बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: ‘हिटलर से सीखा है’: दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला