गाजीपुर के किसानों ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्र

गाजीपुर के किसानों ने लखनऊ में अखिलेश यादव से की मुलाकात, नई पीढ़ी ने सपा से जोड़ा नाता

Ghazipur Farmers Meet Akhilesh Yadav

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज शनिवार को गाजीपुर के खालिसपुर बवांडे गांव के लगभग पांच दर्जन किसानों ने मुलाकात की। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के समय के लोक दल से जुड़े किसान परिवारों ने नेता मुलायम सिंह यादव को अपना भरपूर समर्थन दिया। अब वे अपनी नई पीढ़ी को अखिलेश यादव से जोड़ने का काम किया हैं। इन नौजवानों ने अखिलेश यादव के जन्मदिन समारोह 01 जुलाई 2026 के अवसर पर 20 बीघा मकई के खेत में बोई फसल में अखिलेश का चित्र उकेरा था। इस चित्र की बहुत चर्चा हुई थी।

पुराना रिश्ता, नई पीढ़ी का समर्थन

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव एवं गाजीपुर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने किसानों के दल का संयोजन कर उनको लखनऊ में राश्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कराई थी। अखिलेश यादव ने किसानों के उत्साह एवं समर्थन की सराहना करते हुए कहा कि कृषि इस देश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है। किसान खुशहाल होगा तो व्यापार बढ़ेगा। प्रदेश खुशहाल बनेगा। समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों को उनकी फसल का लागत मूल्य मिलेगा और तब उनके परिवार का जीवन भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के नेता के पिता के निधन पर जताया गहरा शोक