गाजीपुर: दिलदारनगर क्षेत्र के उसिया गांव में पानी

गाजीपुर में सुरक्षा जाली के बिना खुले में संचालित 400 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताई हादसे की आशंका

Open transformer poses accident risk

गाजीपुर {उत्तर प्रदेश}: दिलदारनगर क्षेत्र के उसिया गांव में पानी की टंकी के पास स्थापित 400 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर सुरक्षा जाली के अभाव में खुले में संचालित हो रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में संभावित हादसे की आशंका के साथ भारी नाराजगी है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

खुले ट्रांसफार्मर से बना रहता है खतरा

ग्रामीणों के अनुसार, उक्त ट्रांसफार्मर से आसपास के घरों और दुकानों में बिजली आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा जाली नहीं होने के कारण शॉर्ट सर्किट, करंट फैलने और अन्य दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

मुख्य मार्ग पर लगा है ट्रांसफार्मर

यह ट्रांसफार्मर गांव के मुख्य मार्ग स्थित चरमोहनी के पास स्थापित है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीर और वाहन गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी समय गंभीर हादसा होने की आशंका से स्थानीय लोग चिंतित हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर तत्काल सुरक्षा जाली लगाई जाए और क्षेत्र में जर्जर विद्युत तारों को भी बदला जाए। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने से संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

यह भी पढ़े: मथुरा में किसान की झोपड़ी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख