युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने के बा

अनुपपुर में जधन्य वारदात, युवती को घसीटकर ले गए बदमाश, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, दोनों आरोपी फरार

Breaking News

अनुपपुर। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

​दोस्त के साथ धूमने गई थी,तभी वारदात

​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने एक 17 वर्षीय मुंहबोले भाई (दोस्त) के साथ स्कूटी से एक सुनसान जगह पर समय बिताने गई थी। इसी दौरान वहाँ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने युवती के साथ मौजूद नाबालिग लड़के को बेरहमी से पीटा और युवती को जबरन घसीटकर कुछ दूरी पर ले गए। वहाँ आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी।

​अस्पताल में उमड़ी भीड़, इलाके में फैला तनाव

​घटना के बाद गंभीर हालत में युवती को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खौफनाक वारदात की खबर फैलते ही रात में ही भारी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए, जिससे इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल देखा जा रहा है। घटना के समय युवती के साथ उसका 17 वर्षीय मुंहबोला भाई मौजूद था, जिसे गंभीर चोटें आई हैं।

​पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस सिलसिले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

यह भी पढ़े: भोजशाला में महाआरती, मुस्लिम घरों में नमाज