गोवा के वास्को में संडे मार्केट के पास भीषण आग लगन

गोवा के वास्को संडे मार्केट में भीषण आग के बाद सीएम प्रमोद सावंत ने प्रभावित व्यापारियों को दिया मुआवजे का भरोसा

goa-vasco-sunday-market-fire-cm-pramod-sawant-assure-traders

वास्को (गोवा)। गोवा के वास्को शहर स्थित संडे मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से कई दुकानें और सामान जलकर खाक हो गए। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा व आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया।

बुधवार देर रात वास्को शहर के तिलक मैदान के पास स्थित कार एक्सेसरीज की एक दुकान में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और प्रशासन का दौरा

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तुरंत संडे मार्केट का जमीनी दौरा किया। उनके साथ स्थानीय विधायक दाजी सालकर और विधायक संकल्प अमोनकर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को नुकसान के व्यापक आकलन के निर्देश दिए।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "मुझे 11 बजे इसके बारे में पता चला और मैं खुद यहाँ आ गया। पूरा प्रशासनिक अमला आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहा है। इससे काफी नुकसान हुआ है।"

<blockquote lang="en" dir="ltr">Following the unfortunate fire incident at the Sunday Market in Vasco, all necessary precautionary measures are being undertaken to ensure the safety of traders, residents and the general public in the affected area. I appeal to everyone to extend their cooperation to the authorities and adhere to the safety instructions being issued. These measures are being implemented strictly in the interest of public safety. The concerned departments have been directed to undertake a comprehensive assessment of the damage caused by the fire. The Chief Secretary, along with senior officials of the administration, is visiting the affected area to assess the situation on the ground and work out the modalities for providing appropriate financial compensation to those affected. The Government stands firmly with the affected traders and their families and is committed to extending all necessary assistance and support. I assure the people that the Government is closely monitoring the situation and that the safety and welfare of those affected remain our highest priorities.</p>&mdash; Dr. Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) <a href="https://x.com/DrPramodPSawant/status/2115692020492829121?ref_src=twsrc%5Etfw">October 29, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

बाज़ार में 150 से अधिक वेंडर हुए प्रभावित

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस साप्ताहिक बाजार में 150 से अधिक विक्रेता अपनी दुकानें लगाते थे और यहाँ कई पक्की दुकानें भी थीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित व्यापारियों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री सावंत ने लिखा, "वास्को के संडे मार्केट में हुई दुर्भाग्यपूर्ण आग की घटना के बाद, सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्य सचिव और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं और उचित आर्थिक मुआवजा देने की प्रक्रिया तय की जा रही है।" सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उनका कल्याण सुनिश्चित करना है। (भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: गोवा मतदाता सूची विवाद: CEO ने 97 छूटे हुए वोटर्स पर स्थिति की स्पष्ट, 88 के आवेदन स्वीकार