जून में मथुरा में सोने के दाम गिरे जिससे सोना लगभग

मथुरा में सोने-चांदी के दाम गिरे, जून में ₹15,560 तक सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Prices Drop in Mathura

मथुरा, (उत्तर प्रदेश)। जिले में सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आभूषण खरीदने और निवेश की योजना बना रहे लोगों को राहत मिल सकती है। शुक्रवार, 26 जून 2026 को 24 कैरेट सोना 1,41,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 25 जून को इसका भाव 1,44,470 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी एक ही दिन में सोने की कीमत में 3,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है।

चांदी के दाम में भी गिरावट

चांदी के दाम में भी उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली। आज चांदी 2,55,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है, जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत 2,65,900 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इस प्रकार चांदी 10,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है।

जून में लगातार घटे सोने के दाम

वहीं, आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में जून 2026 के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। 1 जून 2026 को सोने का भाव 1,57,030 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 26 जून तक घटकर 1,41,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। यानी महीने की शुरुआत की तुलना में अब तक सोना 15,560 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का सोने-चांदी पर असर

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की चाल और मांग में बदलाव का सीधा असर घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। जून 2026 के दौरान उत्तर प्रदेश में 999 शुद्धता वाली चांदी का अधिकतम भाव 3,01,000 रुपये और न्यूनतम भाव 2,21,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। 1 जून को चांदी 3,00,900 रुपये प्रति किलो थी, जो 26 जून तक घटकर 2,55,900 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

बाजार और घरेलू मांग के अनुसार कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी

वहीं, लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों के लिए सोने-चांदी की खरीद मुश्किल होती जा रही थी। हालांकि, मौजूदा गिरावट से ग्राहकों और निवेशकों को कुछ राहत मिली है। कारोबारियों का मानना है, कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू मांग के अनुसार कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ेंः रायबरेली जिला सहकारी बैंक का बड़ा फैसला, दशकों से बंद पड़े 4 सहकारी संघ दोबारा शुरू