गोंडा-उतरौला मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से रिजव

गोंडा में सड़क हादसा, गाड़ी ठीक कर रहे दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; एक की मौत

Gonda: One Brother Killed After Unknown Vehicle Hits Two Men

गोण्डा: जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रानी पुरवा गांव के रहने वाले 36 वर्षीय रिजवान की देर रात करीब 12 बजे गोंडा-उतरौला मार्ग पर बग्गी रोड के पास हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। रास्ते से जा रहे लोगों ने हादसा देख तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस 38 वर्षीय छोटू और 36 वर्षीय रिजवान को लेकर गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां गोंडा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में तैनात इमरजेंसी अफसर डॉक्टर ज्ञानचंद ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक रिजवान के बड़े भाई छोटू की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

बड़े भाई की हालत गंभीर

डॉ. ज्ञानचंद द्वारा नगर कोतवाली पुलिस को पत्र भेजकर पूरे हादसे की जानकारी दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक रिजवान के भाई दिलशाद भी शुक्रवार सुबह 8:30 बजे गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए, जहां पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवाई जा रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम रिजवान अपने घर पर बड़े पापा के लगे टेंट का सामान लेकर बग्गी रोड सालपुर लेकर जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी खराब होने के कारण गाड़ी ठीक कर रहे थे, इसी दौरान बग्गी रोड से पहले ही पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही रिजवान की मौत हो गई थी, मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर देहात कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है, जबकि नगर कोतवाली पुलिस पोस्टमार्टम को लेकर आगे की प्रक्रिया कर रही है। गोंडा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी अफसर डॉक्टर ज्ञानचंद ने बताया कि रात में 12:00 बजे के करीब एंबुलेंस से लोग लेकर पहुंचे, हमने देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। हमने रात में ही देहात कोतवाली पुलिस को पत्र लिखकर सूचना दे दी थी और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 38 वर्षीय छोटू गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: बिलासपुर में गरबा प्रमोशन के नाम पर आपत्तिजनक रील वायरल, युवतियों पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई