गोंडा के वजीरगंज थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को ब

गोंडा में नाबालिग से दुराचार मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

Gonda Police Arrest Wanted Accused in Minor Girl Assault Case

गोंडा (उत्तर प्रदेश)। वजीरगंज थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुराचार के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चन्दापुर कोडर मोड़ से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना कर दिया।

15 वर्षीय बालिका के लापता होने पर दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी एक व्यक्ति ने 11 अप्रैल 2026 को अपनी करीब 15 वर्षीय पुत्री के लापता होने की तहरीर दी थी। परिजनों के मुताबिक, बालिका सुबह करीब छह बजे शौच के लिए खेत की ओर गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने आशंका जताई थी कि मोबाइल पर बातचीत के माध्यम से संपर्क में आए किसी व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। इस संबंध में वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर चन्दापुर कोडर मोड़ से पकड़ा गया आरोपी

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह और कांस्टेबल सतीश सिंह चन्दापुर बाजार में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित अभियुक्त चन्दापुर कोडर मोड़ पर मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

हरदोई निवासी कमल गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमल पुत्र ब्रजलाल, निवासी ग्राम ब्रिजोर, थाना हरियांवा, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध थाना वजीरगंज में मु0अ0सं0 131/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह और कांस्टेबल सतीश सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया। 

यह भी पढ़ें:   बांदा में नाबालिग चचेरी बहन से दुष्कर्म का आरोप, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया