गोंडा में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मलांव से दबोचा
गोंडा (उत्तर प्रदेश)। गोण्डा के परसपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सुनील पासवान उर्फ अप्पून को शुक्रवार को ग्राम मलांव के पास से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ 18 अगस्त को मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
मलांव के पास घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई। इसी बीच शुक्रवार को पुलिस टीम को आरोपी के ग्राम मलांव के पास मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील पासवान उर्फ अप्पून पुत्र भुलई पासवान निवासी ग्राम पासिमनपुरवा पुरैना, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा के रूप में हुई है।
आरोपी पर बीएनएस की धाराओं में केस
पुलिस ने उसे थाने लाकर आवश्यक पूछताछ की और इसके बाद मुकदमे में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।थाना परसपुर में मामले को लेकर मु0अ0सं0 382/2026, धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि अपराध में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आकाश दीप, कांस्टेबल राहुल कुमार और महिला कांस्टेबल गीता वर्मा शामिल रहीं।
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुए शव