सरकार ने की दूषित पानी से 15 मौतों की पुष्टि, इमसें 5 माह का शिशु भी शामिल
Bhagirathpura : भागीरथपुरा क्षेत्र में फैली बीमारी और मौतों के मामले में सरकार ने बड़ा खुलासा किया है। डेथ ऑडिट रिपोर्ट में स्वीकार किया गया है कि अब तक हुई मौतों में से 15 लोगों की जान दूषित पानी के कारण गई। इन मृतकों में पांच माह का एक मासूम बच्चा भी शामिल है।
रिपोर्ट में 24 मौत दर्ज
रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्र में अब तक कुल 24 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें से 21 मामलों का विस्तृत डेथ ऑडिट किया गया, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। प्रशासन ने माना है कि दूषित जल आपूर्ति इस त्रासदी की प्रमुख वजह बनी।
डेथ ऑडिट रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है किदो लोगों की मौत बीमारी के फैलने से पहले ही हो चुकी थी,जबकि चार लोगों की मृत्यु अन्य कारणों से हुई है।
ताजा रिपोर्ट ने सरकार के दावे को गलत साबित किया
इससे पहले सरकार की ओर से यह दावा किया जा रहा था कि इंदौर में केवल 6 मौतें दूषित पानी से हुई हैं, लेकिन ताज़ा रिपोर्ट ने इस आंकड़े को गलत साबित कर दिया है। मामले के सामने आने के बाद जल आपूर्ति व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और समय पर कार्रवाई को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन अब प्रभावित इलाकों में पानी की जांच, पाइपलाइन सुधार और स्वास्थ्य शिविर लगाने की बात कह रहा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-wave-in-maharashtra-municipal-corporation-pm-modi-expressed-gratitude/105178