सरकार ने बुधवार को कच्चे और रिफाइंड सूरजमुखी, सोया

सरकार ने सूरजमुखी, सोयाबीन और पाम तेल पर मूल सीमा शुल्क घटाया

Government cuts duty on oil

नयी दिल्ली:  सरकार ने बुधवार को कच्चे और रिफाइंड सूरजमुखी, सोयाबीन तथा पाम तेल की किस्मों पर मूल सीमा शुल्क घटा दिया। इस कदम से घरेलू बाजार में खाद्य तेलों की कीमतें कम होने की उम्मीद है।

कच्चे सूरजमुखी तेल पर शुल्क शून्य

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, कच्चे सूरजमुखी तेल पर मूल सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है। वहीं, रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर शुल्क 32.5 प्रतिशत से घटाकर 22.5 प्रतिशत किया गया है। कच्चे सोयाबीन तेल और पाम तेल पर भी मूल सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है। इसी तरह, रिफाइंड सोयाबीन तेल और पाम तेल पर शुल्क 32.5 प्रतिशत से घटाकर 27.5 प्रतिशत किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, शुल्क में ये कटौती 24 सितंबर से प्रभावी होगी।

ये भी पढ़ें: मैहर में शराब के नशे में पारिवारिक दोस्तों के बीच विवाद, युवक के सिर पर फोड़ी बीयर की बोतल