राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने भी स्टेडियम में जाकर किया मुआयना, केंद्र सरकार को सौंपेंगे अपनी रिपोर्ट
West bengal : फुटबॉल जगत के अव्वल खिलाड़ी लियोनल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई तोड़फोड़ की घटना की जांच के लिए अवकाश प्राप्त जज असीम कुमार राय कमिटी साल्टलेक स्टेडियम पहुंची। कमिटी ने स्टेडियम के बाहर और भीतर चारों तरफ घूम कर तहकीकात की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना के बाद अवकाश प्राप्त जज असीम कुमार राय के नेतृत्व में गठित जांच कमिटी में राज्य के मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव शामिल हैं। अलग से राज्यपाल सी वी आनंद बोस भी अपने स्तर पर खुद घटना की तहकीकात के लिए साल्टलेक स्टेडियम गए।
विधाननगर दक्षिण थाने की पुलिस ने साल्टलेक स्टोडियम में मेसी के कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शतद्रु दत्त को विघाननगर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट मे शतद्रु दत्त को चौदह दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट ने शतद्रु दत्त की जमानत के आवेदन को नामजूर कर दिया। पुलिस जब शतद्रु दत्त को कोर्ट में पेश करने के लिए ले आई तब वहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शतद्रु दत्ता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने जूता-चप्पल दिखा कर प्रदर्शन किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए पुलिस शतद्रु दत्त को कोट के पीछे के गेट से अंदर ले गई और कोर्ट में पेश किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शतद्रु दत्त की वजह से साल्टलेक स्टेडियम में शर्मनाक घटना हुई और देश का पूरी दुनिया का सामने सिर शर्म से झुक गया। सूत्रों के अनुसार अवकाशप्राप्त जज असीमं कुमार राय की जांच कमिटी की शनिवार को देर रात बैठक हुई और विधाननगर दक्षिण थाने की पुलिस को शतद्रु दत्त को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने शतद्रु दत्त को मेसी के साथ बंगलूर जाते वक्त ही दमदम हवाई अड्डे पर रोक लिया था। जांच कमिटी के निर्देश के मुताबिक शतद्रु दत्त के खिलाफ गैरजमानती धाराएं लगाई गई हें।
उन पर हंगामा, सरकारी संपत्ति का नुकसान करने और पुलिस समेत सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने संबंधी धाराएं लगाई गई हैं। साल्टलेक स्टोडियम मे पहुंच कर अवकाशप्राप्त जज असीम कुमार राय के नेतृत्व में जांच कमिटी ने घूम-घूम कर खेल के मैदान में तोड़े गए घेरे, गैलरी से तोड़ कर फेंकी गई कुर्सियां, बर्बाद किए गए सोफे, जलाए गए सोफे, तोड़ गए शामियाना व तंबू, तोड़े गए माइक और बिजली के उपकरण व सामान, पीने के पानी की असंख्य बोतलों का मुआयना किया। जांच कमिटी के साथ राज्य के पुलिस महानिदेशक समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।
राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने स्टेडियम में घूम कर सारी चीजों को देखा। उन्होंने कहा कि साल्टलेक स्टेडिटम में मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामा, तोड़फोड़ की घठना को बेहद शर्मनाक बताया और कहा कि गंभीरता से पूर घटना की जांच होनी चाहिए और ऐसा कदम उठाना चाहिए जिससे भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो पाए। वे अपनी रिपोर्ट को केंद्र सरकार को भेजेगे और सुझाव देंगे। गौरतलब है कि राज्यपाल सी वी आनद बोस शनिवार को स्टेडियमं आए थे और उस समय अंदर जाने के लिए गेट नहीं खोला गया। अंदर हंगामा के कारण असामान्य स्थिति बनी हुई थी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-said-election-commission-is-working-in-collaboration-with-the-bjp/101180