West bengal : कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपल सी

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल की सीमा का किया मुआयना

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल की सीमा का किया मुआयना

West bengal : कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपल सी वी आनंद बोस ने बांग्लादेश से सटे उत्तर चौबीस परगना के तहत स्वरूप नगर में हाकिमपुर सीमा का मुआयना किया। उन्होंने वहां तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों और स्थानीय लोगो से मुलाकात कर मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली। 

इस सीमा पर काफी संख्या में बांग्लादेश जाने के लिए बांग्लादेशी जमा हुए हैं। वे अवैध ढंग से बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल में आकर रह रहे थे। वे यहां रोजगार के लिए आए थे और लंबे समय से रह रहे थे, लेकिन चुनाव आयोग की एसआइआर की प्रक्रिया की वजह से पकड़े जाने के डर से वे वापस लौट रहे हैं। बीएसएफ और  बांग्लादेश की सीमा पर तैनात सुरक्षा बल की ओर से जांच के बाद वे बांग्लादेश लौट रहे हैं। सूत्रों के अनुसार बीएसएफ के अधिकारियों ने राज्यपाल सी वी आंनंद बोस को जानकारी दी कि इलाके में शांति व्यवस्था कायम है और बांग्लादेशियों को जांच पड़ताल के बाद वापस भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/rajnath-singh-said-in-haryana-that-only-the-knowledge-of-the-gita-can-provide/98635

Rajnath Singh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि गीता का ज्ञान ही समाधान दे सकता है. मनुष्य का व्यवहार उसके विचारों से बनता है और विचारों का शुद्धीकरण केवल भक्ति और योग्य से होता है. वे कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव को संबोधित कर रहे थे.