राज्यपाल ने सॉल्टलेक स्टेडियम में हुई घटना की न्यायायिक जांच पर दिया जोर
कोलकाता। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सॉल्टलेक स्टेडियम में मेसी के कार्यक्रम में हुई घटना को शर्मसार कर देने वाली घटना बताते हुए कहा कि घटना की न्यायायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम मे आए दर्शकों की भावना के साथ खिलवाड़ हुआ और घटना के लिए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकार को चौदह सूत्रीय सलाह देंगे।
घटना के दिन राज्यपाल को नहीं मिली थी प्रवेश की अनुमति
राज्यपाल सीवी आंनंद बोस घटना के दिन स्टोडियम गए थे। लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया। फिर वे स्टेडियम में उस दिन गए जब अवकाशप्राप्त जज असीम कुमार राय के नेतृत्व में जांच कमिटी वहां पहुंची थी। स्टेडियम में हुई तोड़फोड़ और आगजनी के दृश्य को देख कर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी।
घटना को लेकर राज्यपाल के पास आए कई आवेदन
राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि घटना को लेकर उनके पास अनेक आवेदन आए हैं। स्टेडियम गए दर्शकों की भावनाओं के साथ खिड़वाड़ हुआ है। उनका पैसे वापस होना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से की लापरवाही और कुव्यवस्था के कारण इतनी बड़ी घटना हो गई। सभी आयोजकों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।