डिंडोरी में किराना व्यवसायी की हत्या, घर में चोरी के बाद वारदात से इलाके में सनसनी
डिंडोरी (मध्यप्रदेश)। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत हरई गांव में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी के घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद उनकी हत्या कर दी। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
मृतक की पहचान हरई निवासी किराना व्यवसायी ऊधोराम साहू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही विक्रमपुर चौकी पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी।
चोरी के दौरान हत्या
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय ऊधोराम साहू घर में अकेले थे। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात आरोपियों ने चोरी के दौरान ही उनकी हत्या की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं तथा मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच
पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। चोरी में कितना सामान ले जाया गया और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।
यह भी पढ़ें: गोंडा में घर चोरी का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया