शाजापुर में अतिथि शिक्षक संघ ने नियमितीकरण, वेतन व

शाजापुर में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी

Guest Teachers Protest in Shajapur, Demand Regularization and Pay Hike

शाजापुर (मध्य प्रदेश)। शाजापुर जिला मुख्यालय पर रविवार दोपहर अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। शाजापुर के बस स्टैंड पर अतिथि शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जमीन पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश सरकार लगातार 18 वर्षों से अतिथि शिक्षकों का शोषण कर रही है। 

नियमितीकरण की मांग

चुनाव के समय लॉलीपॉप दिया गया कि आपका नियमितीकरण करेंगे मगर आज दिनांक तक किसी प्रकार की कोई घोषणा नहीं हुई। वही ई-अटेंडेंस के कारण 90%  अतिथि शिक्षकों की जॉइनिंग नहीं हो रही है। सरकार व शिक्षा मंत्री से अतिथि शिक्षकों ने यह अपील की है कि हमारे वेतन में भी वृद्धि की जाए।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

जो अतिथि शिक्षक लगातार सेवा दे रहे हैं उन्हें बाहर नहीं किया जाए। शिक्षकों ने यह चेतावनी दी है कि आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। सड़के जाम की जाएगी, वही अतिथि शिक्षक मिलकर भाजपा सरकार के खिलाफ चुनाव में प्रचार-प्रसार करेंगे।

यह भी पढ़े:    खरगौन में नशे की हालत में स्कूल पहुंचा सरकारी शिक्षक, शराब पीने का वीडियो वायरल