इंदौर। Middle East में ईरान, इजराइल और अमेरिका के

खाड़ी देशों के युद्ध का मप्र के पर्यटन पर असर, 5 हजार टूरिस्टों ने कैंसिल किए UAE पैकेज

खाड़ी देशों के युद्ध का मप्र के पर्यटन पर असर, 5 हजार टूरिस्टों ने कैंसिल किए UAE पैकेज

इंदौर। Middle East में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच हो रहे युद्ध का सीधा असर अब अपने देश के पर्यटन पर दिखने लगा है। मध्य प्रदेश से संयुक्त अरब अमीरात (UAE), विशेषकर दुबई और शारजाह जाने वाले पर्यटकों में भारी डर का माहौल है। इससे बड़ी संख्या में बुकिंग्स कैंसिल की जा रही है।

5000 से अधिक पर्यटकों ने कैंसिल किये पैकेज

​मध्य प्रदेश के लगभग 5,000 से ज्यादा लोगों ने अपने पूर्व निर्धारित UAE टूर पैकेज रद्द कर दिए हैं। पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र (Airspace) बंद होने और उड़ानों के रद्द होने की वजह से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एमपी के करीब 700 लोग वहां फंस भी गए थे।

​सुरक्षित देशों की तलाश

विदेश घूमने की इच्छा रखने वाले लोग अब खाड़ी देशों के बजाय सुरक्षित विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। वर्तमान में टूरिस्टों की पहली पसंद फिलीपींस बनी हुई है।

​घरेलू पर्यटन को बढ़ावा

अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता को देखते हुए कई लोगों ने अपने प्लान को डोमेस्टिक टूर में बदल लिया है। भारत के भीतर काजीरंगा नेशनल पार्क (असम) पर्यटकों की पसंदीदा जगह बनकर उभरा है।

​सुरक्षा चिंताओं के कारण लोकप्रिय जगहों से बना रहे हैं दूरी

​ट्रेवल एजेंटों के अनुसार, युद्ध की खबरों और सुरक्षा चिंताओं के कारण लोग अब दुबई जैसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन से दूरी बना रहे हैं। जिन लोगों ने पहले से बुकिंग कर रखी थी, वे भी रिफंड के लिए आवेदन कर रहे हैं या अपने ट्रिप को सुरक्षित देशों की ओर मोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818