गुना। शहर नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) हितिका वासल

गुना एसपी हितिका वासल की महिलाओं से अपील - पति हेलमेट न लगाएं तो रोटी मत बनाना

गुना एसपी हितिका वासल की महिलाओं से अपील - पति हेलमेट न लगाएं तो रोटी मत बनाना

गुना। शहर नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) हितिका वासल ने ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित एक चौपाल के दौरान महिलाओं को सुरक्षा और सामाजिक सुधार के प्रति जागरूक करने के लिए एक अनोखा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने महिलाओं की शक्ति को रेखांकित करते हुए उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा की बागडोर संभालने के लिए प्रेरित किया।

​सुरक्षा के लिए दिया कड़ा संदेश

एसपी हितिका वासल ने चौपाल में मौजूद महिलाओं से कहा कि यदि आपके पति बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगाते हैं, तो आप उन्हें स्पष्ट कह दें। "आज घर में रोटी नहीं बनेगी।" उनका मानना है कि सड़क सुरक्षा केवल चालान काटने से नहीं, बल्कि घर के अनुशासन से सुनिश्चित की जा सकती है।

​नशे के खिलाफ सख्त रुख

शराबखोरी की समस्या पर उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि यदि परिवार का कोई सदस्य शराब पीकर घर आता है तो उसे खाना न दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक महिला ही पूरे घर के वातावरण और मर्यादा को तय करती है।

​महिला सशक्तिकरण और जिम्मेदारी

एसपी ने हैदराबाद में चलाए गए एक अभियान का उदाहरण देते हुए ग्रामीणों को बताया कि कैसे सामुदायिक भागीदारी से बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने खुद यह तय किया है कि कोई भी व्यक्ति बिना सुरक्षा नियमों के पालन किए गांव में प्रवेश नहीं करेगा। सुरक्षा संदेशों के साथ-साथ एसपी वासल ने ग्रामीणों की अन्य व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं को भी सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, एक महिला पूरे घर का वातावरण तय करती है। अगर आप ठान लें तो परिवार को सुरक्षित और व्यसन मुक्त बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/cji-surya-kant-raises-concern-over-fake-law-degrees/205236