ग्वालियर की सृष्टि गोयल ने रचा इतिहास, 5वें प्रयास में हासिल की UPSC में 160वीं रैंक
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की सृष्टि गोयल ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अपनी सफलता का परचम फहराया है। शुक्रवार को जारी हुए परिणामों में सृष्टि ने अखिल भारतीय स्तर पर 160वीं रैंक प्राप्त की है।
संघर्ष और अटूट विश्वास की जीत
सृष्टि के लिए यह सफलता रातों-रात नहीं मिली। उन्होंने लगातार असफलताओं का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। यह उनका 5वां प्रयास था, जिसमें उन्होंने न केवल परीक्षा पास की बल्कि शानदार रैंक भी हासिल की। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने इस कठिन परीक्षा की तैयारी बिना किसी कोचिंग के की, जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन को दर्शाता है।
परिवार में खुशी का माहौल छाया
परिणाम घोषित होते ही ग्वालियर के चिक संतर स्थित सृष्टि के घर में जश्न का माहौल छा गया। परिवार और दोस्तों ने मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर इस बड़ी उपलब्धि का स्वागत किया। सृष्टि के पिता और माता अपनी बेटी की इस कामयाबी पर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
परिवार की पहली प्रशासनिक अधिकारी
सृष्टि अपने परिवार की पहली सदस्य हैं जो प्रशासनिक सेवा में कदम रखने जा रही हैं। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि शहर के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/class-10-student-stabbed-to-death-outside-exam-centre/147741