पुलिस ने राजनांदगांव शहर में चाकूबाजी और असामाजिक

वारदात की फिराक में घूम रहा था बदमाश, अवैध चाकू के साथ 8 मामलों का आदतन आरोपी गिरफ्तार

Habitual Offender Arrested With Illegal Knife in Rajnandgaon

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। पुलिस ने राजनांदगांव शहर में चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए एक आदतन आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

मुखबिर की सूचना पर टांकापारा रोड से दबोचा गया आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 12 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टांकापारा रोड पर एक युवक धारदार चाकू लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है और लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर बख्तावर चाल तुलसीपुर निवासी 28 वर्षीय अभिषेक शर्मा को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक स्टील का धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।

आरोपी अभिषेक शर्मा पर पहले से दर्ज हैं हत्या के प्रयास सहित 8 मामले

पुलिस ने बताया कि अभिषेक शर्मा आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और जुआ एक्ट सहित आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि शहर में चाकूबाजों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में अधिवक्ता की मौत का CCTV आया सामने, डीईओ ने बताई पूरी सच्चाई