गोटेगांव का आदतन अपराधी 7 जिलों से जिला बदर, पुलिस ने मुनादी कर दी जानकारी
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में इस समय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के मार्ग दर्शन में लगातार अपराधियों पर कड़ी निगरानी के साथ कार्यवाही जारी है। इसको ध्यान में रखते हुए आज गोटेगांव पुलिस ने भी एक आदतन अपराधी की मुनादी कर 7 जिलों की सीमाओं से एक वर्ष के लिए बाहर किया है।
आरोपी किशन चौधरी को किया गया जिला बदर
एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि नया बाजार गोटेगांव निवासी किशन पिता रवि चौधरी पर लगभग 12 अपराध दर्ज है। ऐसे में जिला कलेक्टर के पास आरोपी का रिकॉर्ड पेश किया गया था। यहां से जिला कलेक्टर के द्वारा अपराधी किशन चौधरी को नरसिंहपुर जिला सहित 7 जिला जबलपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, सागर, दमोह और रायसेन की सीमाओं से जिला बदर किया गया।
सात जिलों की सीमा से भेजा गया बाहर
पुलिस के अनुसार आरोपी किशन चौधरी पर छेड़छाड़, दुष्कर्म, बम बाजी, मारपीट आदी के कई मामले दर्ज हैं। इसको लेकर पुलिस में नगर के नया बाजार में नगाड़ा बजाते हुए मुनादी की और पुलिस द्वारा आरोपी की इच्छा अनुसार उसे सात जिलों के बाहर छोड़ा गया।
यह भी पढ़ें: मोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी डकैत अनवर अंसारी गिरफ्तार