हरदा में वन विभाग और पुलिस ने अवैध सागौन परिवहन के

हरदा में अवैध सागौन परिवहन पर कार्रवाई में लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो आरोपी पकड़े

Harda: Illegal Teak Transport Busted, Two Held, Tractor-Trolley Seized

हरदा (मध्य प्रदेश)। हरदा में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध सागौन परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सागौन चरपट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर खंडवा-मोरगढ़ी मार्ग पर जिनवानी के पास रात करीब 9 बजे नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान सागौन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के आगे मोटरसाइकिल से रेकी कर रहे दो आरोपियों को पकड़ लिया। मौके से 11 नग सागौन चरपट, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की गई है। मामले में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नाकाबंदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकी

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खंडवा मोरगढ़ी मार्ग मे जिनवानी के पास रात्रि के लगभग 9 बजे वन विभाग एवं पुलिस थाना स्टॉफ सिराली द्वारा नाकाबंदी की गई उसी दौरान सागौन से भरी ट्रेक्टर ट्राली आती हुई दिखाई दी। ट्रेक्टर ट्राली के आगे 02 व्यक्ति मोटरसाईकल से रेकी करते हुए दिखाई दिये, उनको रोककर पूछताछ करने के दौरान मौके का फायदा उठाकर ट्रेक्टर ट्राली वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। 

रेकी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रेक्टर ट्राली के पास जाकर देखा गया कि ट्राली मे सागौन चरपट भरी हुई थी। ट्रेक्टर ट्राली के आगे चल रहे दोनो आरोपीयों को पुलिस एवं वन विभाग की मदद से पकड़ लिया गया। आरोपीयों के नाम 1. अब्दुल नईम पिता अब्दुल लतीफ 2. सलमान उर्फ रिहान पिता शेख करीम दोनो आरोपी ग्राम बालाखेड़ा के निवासी है।

सागौन चरपट समेत वाहन जब्त

मौके पर ट्रेक्टर-ट्राली वाहन क्रमांक MP41AA9687 एक मोटरसाईकल हीरो स्प्लेंडर बिना नंबर के एवं सागौन चरपट 11 नग 1.406 घ०मी० सहित जप्ती की कार्यवाही करते हुए वन अपराध प्रकरण क्रमांक 45862/21 दिनांक 07.08.2026 जारी किया गया।

यह भी पढ़ें:   सुल्तानपुर में झटका मशीनों पर डीएम सख्त, अवैध मशीनों के खिलाफ विशेष अभियान के निर्देश