कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत अपर मेलाधिकारी

हरिद्वार: सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ तैयारियों का जायजा, दिसंबर तक पूरा होगा सड़क सुधार कार्य

Haridwar: Additional Mela Officer Inspects Kumbh Preps In Saptarishi

हरिद्वार (उत्तराखंड)। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में सड़कों के सुधार और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बुधवार को अधिकारियों की टीम के साथ क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर प्रस्तावित कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भूमा निकेतन के प्रमुख स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज से भेंट कर कुंभ मेला-2027 को लेकर की जा रही तैयारियों और क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यों की जानकारी साझा की। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी संवाद कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया।

सप्तसरोवर मार्ग के सुधार और दिसंबर तक का लक्ष्य

भ्रमण के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों ने बताया कि पुराना आरटीओ चौक से भारत माता मंदिर और सप्तऋषि चौक होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग तक सप्तसरोवर मार्ग के सुधार का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस कार्य को आगामी दिसंबर माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा मार्ग पर पानी जमा होने की समस्या और सप्तऋषि चौक पर सीवर लाइन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को अविलंब निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:   मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा, लापरवाही पर जताई नाराजगी