हाथरस में बच्चों से मारपीट का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
हाथरस {उत्तर प्रदेश}: जनपद के सहपऊ थाना क्षेत्र में बच्चों के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के तामसी गांव का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
बच्चों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति कुछ बच्चों के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। मारपीट के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग भी मौजूद नजर आ रहे हैं। वीडियो में व्यक्ति बच्चों के साथ कथित तौर पर मारपीट करता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
मारपीट करने वाले को बताया जा रहा पिता
बताया जा रहा है कि बच्चों से मारपीट करने वाला व्यक्ति उनका पिता है। वहीं, मामले को लेकर यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि दूसरे पक्ष को फंसाने के उद्देश्य से व्यक्ति ने अपने ही बच्चों के साथ मारपीट की और किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। मंगलवार सुबह से यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो की सत्यता, घटना के स्थान और इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई
पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चों के साथ मारपीट की वास्तविक वजह क्या थी और वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना के पीछे की पूरी सच्चाई क्या है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़: मंदसौर में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, देर रात तक जारी रहा धरना