समस्तीपुर सदर अस्पताल में मिडवाइफरी IEC रिपोर्टिंग

बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक का बढ़ता इस्तेमाल, मिडवाइफरी रिपोर्टिंग सिस्टम पर प्रशिक्षण

Healthcare Workers Received Digital Training

समस्तीपुर: डीएम रोशन कुशवाहा द्वारा सदर अस्पताल, समस्तीपुर में स्थापित मिडवाइफरी IEC रिपोर्टिंग डैशबोर्ड पर आयोजित ऑनलाइन हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मिडवाइफरी सेवाओं को तकनीक आधारित व अधिक प्रभावी बनाना, स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता का विकास करना और मातृ व नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना था। 

समय पर डेटा अपलोड करने का दिया गया निर्देश

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल तकनीक का प्रभावी उपयोग समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का व्यवहारिक उपयोग करते हुए IEC रिपोर्टिंग डैशबोर्ड पर नियमित, सटीक और समय पर डेटा अपलोड करने का निर्देश दिया, ताकि मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रभावी निगरानी एवं मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके।

प्रतिभागियों को प्रणाली के प्रभावी उपयोग की जानकारी हुई प्राप्त

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को IEC रिपोर्टिंग डैशबोर्ड के संचालन, डेटा प्रविष्टि, रिपोर्ट तैयार करने, ऑनलाइन मॉनिटरिंग एवं विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा लाइव डेमो के माध्यम से डैशबोर्ड के प्रत्येक मॉड्यूल का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिससे प्रतिभागियों को प्रणाली के प्रभावी उपयोग की जानकारी प्राप्त हुई।

समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का किया आह्वान

इस अवसर पर सिविल सर्जन समस्तीपुर डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि मिडवाइफरी IEC रिपोर्टिंग डैशबोर्ड के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थानों में दी जा रही मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग पदाधिकारी, मिडवाइफ, ए.एन.एम., जी.एन.एम. सहित संबंधित स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को डिजिटल रिपोर्टिंग प्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया।

ये भी पढ़ें- डूंगरपुर में कंटेनर के गुप्त केबिन से 71 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार