यूपी के कई जिलों में लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो वार्निंग
लखनऊ (उत्तर प्रटेश)। उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के दो दर्जन से अधिक जिलों में लू (हीटवेव) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
कई जिलों में लू की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, चंदौली, चित्रकूट और फतेहपुर सहित कई जिलों में लू चलने की संभावना है।
गाजीपुर, गोंडा, जौनपुर समेत कई जिलों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी
इसके अलावा गाजीपुर, गोंडा, जौनपुर, कौशांबी, लखीमपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, भदोही, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर और वाराणसी में भी भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की गई है।
पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना
वहीं, बागपत, गाजियाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद जैसे पश्चिमी और मध्य यूपी के जिलों में भी तापमान सामान्य से अधिक रहने और गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों को धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हीट स्ट्रोक से सतर्क रहने की दी सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे धूप में निकलते समय सावधानी बरतें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय अपनाएं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
राज्य में बढ़ते तापमान के चलते आने वाले दिनों में लू और गर्मी का असर
राज्य में बढ़ते तापमान को देखते हुए आने वाले दिनों में गर्मी और लू का असर और अधिक तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ेंः सीएम योगी का उन्नाव और कानपुर दौरा: ₹570 करोड़ से अधिक की 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण