गर्मी से मध्य प्रदेश में लोग बेहाल, खजुराहो में 45°C तापमान, इंदौर में 6 साल का रिकॉर्ड टूटा
भोपाल। मध्य प्रदेश में अप्रैल की गर्मी इस बार रिकॉर्ड तोड़ रही है। रविवार को तेज आंधी-बारिश के बीच भी तापमान में कोई खास राहत नहीं मिली और कई शहरों में गर्मी ने नए रिकॉर्ड बना दिए।
खजुराहो में पारा 45 डिग्री तक पहुंचा
पर्यटन स्थल खजुराहो में पहली बार तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं इंदौर में 6 साल बाद अप्रैल में इतनी ज्यादा गर्मी दर्ज की गई। भोपाल और जबलपुर में भी गपिछले 3 सालों में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया।
13 जिलों में लू का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को उज्जैन समेत प्रदेश के 13 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
और बढ़ेगी गर्मी
विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम पैटर्न और तेज धूप के कारण आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831