बिजनौर के बढ़ापुर क्षेत्र में तकनीकी समस्या के चलत

बिजनौर में किसान के खेत में उतरा हेलीकॉप्टर, तकनीकी खराबी के बाद सुरक्षित उड़ा

Helicopter Lands in Bijnor Farm Due to Technical Issue, Flies Safely

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। बिजनौर जनपद के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर गढ़ी गांव के पास जंगल इलाके में एक किसान के खेत में अचानक हेलीकॉप्टर उतर गया, और दूसरा हेलीकॉप्टर आसमान में आसपास मंडराता रहा, किसान के खेत में उतरे हेलीकॉप्टर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।

टेक्निकल समस्या के चलते खेत में उतरा हेलीकॉप्टर

बता दें लगभग 20 मिनट तक हेलीकॉप्टर किसान के खेत में रहा बताया जा रहा है कि टेक्निकल समस्या होने के कारण हेलीकॉप्टर को किसान के खेत में ही उतरना पड़ा, दूसरा हेलीकॉप्टर भी मदद के लिए आसमान में आसपास ऊपर मंडराता रहा, कुछ देर बाद, टेक्निकल समस्या दूर होने के बाद सुरक्षित हेलीकॉप्टर को पायलट द्वारा उड़ाया गया।

पायलट की सूझबूझ से टला हादसा, सुरक्षित उड़ान भरी

पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है वरना आसमान में जिस तरह से हेलीकॉप्टर में टेक्निकल समस्या हुई थी कोई दुर्घटना भी हो सकती थी, इस दौरान हेलीकॉप्टर को देखने के लिए गांव से लोग जंगल की ओर दौड़े और हेलीकॉप्टर के पास पहुंच गए। पर पायलट ने ग्रामीणों को दूर से ही इशारा करके हेलीकॉप्टर के पास आने के लिए मना कर दिया। फिलहाल हेलीकॉप्टर सुरक्षित उड़ गया है।

यह भी पढ़ें:   बांका में इलेक्ट्रिक दुकान में चोरी की कोशिश, दुकानदार ने युवक को रंगेहाथ पकड़ा