राज्य की हेमवती चौधरी को उनके साहसिक और सराहनीय का

छत्तीसगढ़ की हेमवती चौधरी राज्य वीरता पुरस्कार से होंगी सम्मानित

फाइल फोटो

छत्तीसगढ़। राज्य की हेमवती चौधरी को उनके साहसिक और सराहनीय कार्यों के लिए राज्य वीरता पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह आधिकारिक घोषणा राज्य सरकार ने की है। आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के मौके पर उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा। उन्हें 25 हजार रुपये की नकद राशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।

विपरीत परिस्थिति में साहस व सूझबूझ का प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि हेमवती चौधरी ने विपरीत परिस्थितियों में साहस, सूझबूझ और निस्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य कर मिसाल पेश की है। उनके योगदान को देखते हुए चयन समिति ने उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना। राज्य प्रशासन और स्थानीय स्तर पर भी लोगों ने हेमवती चौधरी को बधाई दी है। उनके सम्मान से न केवल युवाओं को प्रेरणा मिलेगी, बल्कि समाज में साहस और सेवा की भावना को भी बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/6-killed-over-10-injured-in-blast-at-sponge-iron-plant-in-baloda-bazar/105944

बलौदा बाजार में स्पंज आयरन प्लांट में भीषण विस्फोट, 6 की मौत व 10 से अधिक घायल