MP News : जबलपुर। बीमारी को छुपाकर विवाह करना क्रू

MP News : हाईकोर्ट ने स्वीकार की विवाह समाप्त करने की अर्जी, कहा - क्रूरता की श्रेणी में है बीमारी छिपाकर शादी करना

हाईकोर्ट ने स्वीकार की विवाह समाप्त करने की अर्जी

MP News : जबलपुर। बीमारी को छुपाकर विवाह करना क्रूरता की श्रेणी में आता है। एक मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यह बात कही। इसी के साथ कोर्ट ने विवाह विच्छेद की मांग को स्वीकार कर लिया। मालूम हो कि मंडला निवासी डॉ. महेंद्र कुशवाहा  की ओर से कुटुम्ब न्यायालय के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अर्जी दी गई थी। कुटुम्ब न्यायालय ने विवाह विच्छेद की मांग अस्वीकार कर दी थी। विवाह के बाद पता चला कि पत्नी को मिर्गी की बीमारी है। यह तथ्य ससुराल पक्ष ने छिपाई थी। 

एक दूसरे मामले में हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भोपाल की एमपी एमएलए कोर्ट ने जारी गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगा रखी है। कोर्ट ने आकाश विजयर्गीय को जबाव देने के लिए समय दिया है। जस्टिस बीपी शर्मा की एकलपीठ ने मामले पर अगली सुनवाई 12 जनवरी को तय की है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/37-naxalites-surrender-in-dantewada/99390

Dantewada : 37 खतरनाक माओवादियों ने हथियार डाल दिए. इसमें 12 महिला नक्सली शामिल हैं. 27 नक्सलियों पर इनाम हैं, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को इन नक्सलियों ने हथियार डाले, जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है. उन नक्सलियों को 50 हजार रुपए की तत्काल राशि दी जाएगी. पुनर्वास नीति के तहत यह राशि दी जाएगी.