हाईकोर्ट ने पन्ना के जिला जज को किया निलंबित, अस्थायी तौर पर विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुशवाहा को सौंपी जिम्मेदारी
Madhya Pradesh : पन्ना। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पन्ना के प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश राजाराम भारती को निलंबित कर दिया। हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुशवाहा को अस्थायी तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। मालूम हो कि भारती को निलंबित करने का अधिकृत तौर पर कोई कारण नहीं बताया गया है।
लेकिन चर्चा है कि पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने अवैध खनन के मामले में डायमंड स्टोन क्रेसर के संचालक कांग्रेस नेता श्रीकांत दीक्षित पर एक अरब का जुर्माना लगाया था। इस मामले में उन्हें कोर्ट से राहत मिल गई। इसी मामले को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-mamata-banerjee-mega-rally-against-the-central-government-and-ec/98399
West bengal : कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग से एसआइआर अपनी मांगें मनवाने के लिए 25 नवंबर को महारैली करेंगी। उनकी यह रैली कोलकाता के बगल के जिले उत्तर चौबीस परगना के बनगांब में करेंगी। कोलकाता को 4 नवंबर की महारैली के बाद यह उनकी दूसरी महारैली होगी। उन्होने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर एसआइआर को फिलहाल स्थगित करने की मांग की है।