सोनागिर जैन तीर्थ में हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
दतिया। प्रसिद्ध सोनागिर जैन तीर्थ में हुई बड़ी चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। करीब 25 लाख रुपये कीमत की चांदी की मूर्ति, सिंहासन और अन्य धार्मिक सामग्री चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
भगवान चंद्रप्रभु की चांदी की मूर्ति व सिंहासन की चोरी
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की गई सामग्री में भगवान चंद्रप्रभु की चांदी की मूर्ति और कीमती सिंहासन शामिल थे, जिन्हें सोनागिर की पहाड़ी से चुराया गया था।
आरोपियों ने दिया 1000 वारदातों को अंजाम
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने करीब 1000 वारदातों को अंजाम दिया है और वे शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा कर अलग-अलग राज्यों में चोरी की घटनाएं करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुई मूर्ति बरामद कर ली है और उनसे पूछताछ जारी है।
गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है पुलिस
पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे और मामलों का खुलासा हो सकता है।
यह भी पढ़े: लिंचिंग पर आयोग को हाईकोर्ट की फटकार
https://www.primenewsnetwork.in/state/high-court-slams-rights-panel-over-lynching-cases/181167