असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अयोध्या दौरे पर स

अखिलेश यादव में यूपी चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं, अयोध्या में हिमंत बिस्वा सरमा का तीखा हमला

Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma

अयोध्या (उत्तर प्रदेश)। अयोध्या पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि अखिलेश यादव में उत्तर प्रदेश में सीधे चुनावी मुकाबले का सामना करने की हिम्मत नहीं है।

रामलला के दरबार में हाजिरी

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में दर्शन किए और भगवान राम का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सपा प्रमुख पर सीधा निशाना साधा। सरमा ने कहा कि अखिलेश यादव आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने से पूरी तरह कतरा रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा, "सपा प्रमुख अखिलेश यादव में आगामी यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है।"

इस दौरे के बाद असम के सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "असम को विकसित और सुरक्षित रखने के प्रयासों में श्री रामलला का आशीर्वाद हम पर सदैव बना रहे। आज अयोध्या नगरी में मैंने रघुराई से यही प्रार्थना की।"

केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार

प्रयागराज से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आगामी 2026 के विधान परिषद चुनावों और 2027 के निर्णायक विधानसभा चुनावों में सपा को भारी हार का सामना करना पड़ेगा और पार्टी हर मोर्चे पर चित हो जाएगी।

डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से कहा, "आप समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के बयान लगातार सुनते रहेंगे। लेकिन 2026 के विधान परिषद चुनाव आने वाले हैं; जब इनके नतीजे आएंगे और फिर 2027 के विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे, तो समाजवादी पार्टी हर मोर्चे पर मात खा जाएगी, और फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाएगा। बीजेपी 2047 तक सत्ता में बनी रहेगी।" ​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: रायबरेली में पीड़ित परिवार के साथ अन्याय का आरोप, अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की आर्थिक मदद