बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में चोरी की सूचना प

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर संभारी घायल, हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर संभारी घायल

बहराइच: जनपद के खैरीघाट थाना क्षेत्र में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर संभारी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं, उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई।

नानपारा-खैरीघाट मार्ग पर पुलिस मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 2:30 बजे पुलिस को नानपारा-खैरीघाट मार्ग पर चोरी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों की घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान खुद को पुलिस से घिरा देखकर एक आरोपी अर्टिगा कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हिस्ट्रीशीटर संभारी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने मौके से उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार होने में सफल रहे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, आर्टिगा कार, जेवरात और नकदी बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बहराइच समेत अन्य जनपदों में चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस बरामद सामान और आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य घटनाओं की भी जांच कर रही है।

फरार दो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घायल आरोपी संभारी खैरीघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की घटनाओं से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें तलाश अभियान चला रही हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें- उज्जैन में साइबर ठगी के दो मामले, लोगों से 1.74 लाख रुपये की धोखाधड़ी