भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन और कोहेफिजा इलाके म

हिस्ट्रीशीटर के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भी हुई फायरिंग

Bhopal crime news

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन और कोहेफिजा इलाके में शनिवार तड़के गैंगवार की घटना से दहशत फैल गई। कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उसका बेटा इमरान घायल हो गया। हमलावरों ने घायल का पीछा कर शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी गेट तक पहुँचे और वहाँ भी गोलियां चलाईं।

​​करीब 10 लोगों ने घर पर किया हमला

शनिवार तड़के बदमाश शादाब अपने 8-10 साथियों के साथ अशोका गार्डन स्थित लल्लू रईस के घर पहुँचा। बदमाशों ने घर को घेरकर दौड़-दौड़कर गोलियां चलाईं। इस हमले में लल्लू रईस के बेटे इमरान के पैर में गोली लगी। जब परिजन घायल इमरान को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले गए, तो हमलावर वहां भी पहुंच गए। बदमाशों ने अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर फायरिंग की।

​बाल-बाल बचे लोग

फायरिंग के दौरान एक गोली अस्पताल की खिड़की का कांच चीरते हुए अंदर घुस गई। दीवारों पर भी गोलियों के निशान मिले हैं। गनीमत रही कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और मरीज बाल-बाल बच गए। मुख्य पीड़ित इमरान हिस्ट्रीशीटर लल्लू रईस का बेटा है।  मुख्य आरोपी शादाब गेट और उसके 8-10 साथी ने पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई हुई। अशोका गार्डन और कोहेफिजा पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर फायरिंग की इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने दिलीप घोष को दी तरजीह

https://www.primenewsnetwork.in/state/modis-attention-boosts-dilip-ghoshs-role-in-bengal-politics/149341