भिंड में भीषण सड़क हादसा, बस ने बाइक सवारों को 5 किलोमीटर तक घसीटा
भिंड। जिले में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नेशनल हाईवे 552 पर एक तेज रफ्तार बस ने चार युवकों को बाइक सहित अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत अत्यंत नाजुक है।
ट्रक ने बाइक सवार को कुचला
एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार चार युवकों को टक्कर मारकर कुचल दिया। बस चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय बाइक को करीब 5 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा। चश्मदीदों और सामने आए वीडियो के अनुसार, घर्षण के कारण सड़क पर लगातार चिंगारियां उठती रहीं।
तीन युवकों की जान चली गई
इस घटना में 3 युवकों की जान चली गई है, जबकि एक घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में यह देखा जा सकता है कि बस को रोकने के लिए प्रयास किए गए थे, लेकिन बस चालक लगातार गाड़ी दौड़ाता रहा। स्थानीय प्रशासन मामले की जाँच कर रहा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831