ग्वालियर। शहर के हृदय स्थल पर स्थित प्राचीन और सुप

अचलेश्वर महादेव की दान पेटी खुली, मिले 4. 70 लाख रुपये व चांदी के सिक्के

Indian Culture

ग्वालियर। शहर के हृदय स्थल पर स्थित प्राचीन और सुप्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को प्रशासन और न्यास के पदाधिकारियों की मौजूदगी में दान पेटियां (गोलक) खोली गईं। गणना के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी के साथ चांदी के सिक्के और भक्तों की मनोकामनाओं की पर्चियां मिली हैं। दान पेटियों से कुल 4.70 लाख रुपये की नकदी निकली है। नकदी के अलावा चांदी के पांच सिक्के और अन्य छोटी चांदी की वस्तुएं भी दान में प्राप्त हुई हैं।

​श्रद्धालुओं की अर्जियां मिली

गणना के दौरान नोटों के साथ भक्तों द्वारा भगवान अचलनाथ को लिखी गई मन्नत की पर्चियां (अर्जियां) भी मिलीं, जिनमें लोगों ने अपनी पारिवारिक सुख-शांति और नौकरी-विवाह जैसी मनोकामनाएं मांगी हैं।

निगरानी में पूरी की गई गणना

​ट्रस्ट के प्रबंधक राजेश परासर ने बताया है कि 3 अप्रैल 2026 को मंदिर परिसर में विभिन्न पदाधिकारियों और बैंक कर्मियों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी की गई। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी गणना की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

​दान का उपयोग मंदिर के रखरखाव में किया जाएगा

​मंदिर प्रबंधन के अनुसार, दान में मिली इस राशि का उपयोग मंदिर के रखरखाव, जीर्णोद्धार कार्यों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अचलेश्वर महादेव मंदिर में हर महीने या विशेष पर्वों के बाद नियमित रूप से दान पेटियां खोली जाती हैं। अचलेश्वर महादेव को ग्वालियर का "नगर सेठ" माना जाता है, और ऐसी मान्यता है कि यहां दान पेटी में डाली गई अर्जी सीधे महादेव तक पहुँचती है।

यह भी पढ़े: ईडी ने बंगाल चुनाव में दो मंत्रियों को बुलाया

https://www.primenewsnetwork.in/state/ed-summons-two-ministers-in-bengal-polls/154325