भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर ने बेलडांगा कांड में

जेयूपी सुप्रमो हूमायूं कबीर का 22 फरवरी को बेलडांगा ठप करने का ऐलान

Humayun Kabir Demands Release of 36 Arrested in Beldanga Incident

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के तहत बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का निर्माण करवा रहे जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के स्प्रीमो भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर ने बेलडांगा कांड में गिरप्तार 36 अभियुक्तों की रिहाई की मांग को लेकर 22 फरवरी को बेलडांगा ठप और थाने का घेराव करने का ऐलान किया है। उन्होंने बेलडांगा कांड के लिए ममता सरकार और पुलिस प्रशासन को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया है।

ममता सरकार और पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

टीएमसी से निष्कासित हुमायूं कबीर ने कहा कि 16 और 17 जनवरी को हुए बेलडांगा कांड के लिए ममता सरकार और पुलिस प्रशासन जिम्मेदार है। बेलडांगा के युवा प्रवासी मजदूर की मौत झारखंड में हुई और उस घटना को हत्या की घटना बता कर टीएमसी के नेताओं ने प्रचार किया। घटना के विरोध में बेलडांगा के लोगों ने 16 परवरी को विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सड़क और रेल को घंटों रोका। पुलिस चुप बैठी रही। 

आलोचना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

दूसरे दिन 17 फरवरी को भी स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और घंटों राष्ट्रीय सड़क और रेल रोका। जब सरकार और पुलिस प्रशासन की नाकामयाबी की आलोचना होने लगी तब पुलिश प्रशासन हरकत में आया और विरोध प्रदर्शन हटा। उसके बाद पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया। लोगों को घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रशासन ने अपनी नाकामयाबी को ढकने के लिए लोगों को गिरफ्तार किया।

विरोध प्रदर्शन को आतंकवाद से जोड़ने की हुमायूं कबीर ने की आलोचना

जनता उन्नयन पार्टी सुप्रीमो हुमायूं कबीर ने कहा कि बेलडांगा पुलिस जब झारखंड गई तब उसे पता चला कि प्रवासी मजदूर ने आत्महत्या की थी। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस प्रशासन ने समय पर क्यों नहीं कदम उठया। टीएमसी के नेताओं ने घटना के बारे में क्यों गलत बयानी की। हुमायूं कबीर ने प्रवासी मजदूर की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन की घटना को आंतकवाद से जोड़ कर पेश करने को लेकर भाजपा की आलोचना की आलोचना की। उन्होंने अचरज जताया कि विरोध प्रदर्शन की जांच एनआईए कर रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/rashid-khan-becomes-first-player-to-take-700-t20-wickets/143935

राशिद खान बने T20 में 700 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी