हुमायूं कबीर को मिली जान से मारने की धमकी, राज्य और केंद्र सरकार से मांगेंगे सुरक्षा
कोलकाता। टीएमसी से निष्कासित विधायक और बाबरी मस्जिद में जुटे हुमायूं कबीर ने अपने जान पर खतरा बताया और कहा कि वे राज्य सरकार व केंद्र सरकार से सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए आवेदन करेंगे। पश्चिम बंगाल से बाहर दूसरे राज्यों के उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है।
मुर्शिदाबाद जिले के तहत भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हुमायूं कबीर रेजीनगर-बेलडांगा में बाबरी मस्जिद के निर्माण में जुटे हुए हैं। उन्होंने 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद का शिलान्यास किया था। बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए अब तक चंदा स्वरूप दो करोड़ से अधिक रुपए मिल गए हैं। चंदा में रुपयों की गिनती मशीन से की गई और उस राशि को बैंक में जमा कर दिया गया। बाबरी मस्जिद के निर्माण पर 300 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायक बने रहने और नई पार्टी का गठन करने का ऐलान कर चुके हुमायूं कबीर ने कहा कि वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सी लेने के लिए अपने इलाके से बाहर जाते रहते हैं। फोन पर धमकी मिलने के बाद उनकी जान पर खतरा बढ़ गया है। उन पर कभी भी हमला हो सकता है। फिलहाल अपने बचाव के लिए उन्होंने निजी तौर पर सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था की है। लेकिन उन्हें सरकार के स्तर पर सुरक्षा चाहिए।
हुमायूं कबीर ने कहा कि राज्य सरकार उनके लिए सुरक्षा व्यवस्था करेगी, यह निश्चित नहीं है। सरकार उनकी विरोधी हो गई है। टीएमसी ने उन पर भाजपा से रुपए लेने और उसके लिए काम करने का आरोप लगा रही है। वे केवल केंद्र सरकार से सुरक्षा व्यवस्था की मांग नहीं करेंगे। पहले सुरक्षा के लिए राज्य सरकार से मांग करेंगे, उसके बाद केंद्र सरकार से मांग करेंगे।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mamata-banerjee-described-the-gita-recitation-program-as-a-bjp-program/100380