सड़क किनारे झाड़ियों में मिले सैकड़ों मतदाता पंजीकरण फॉर्म, मचा हड़कंप
सुल्तानपुर : सुल्तानपुर में सड़क किनारे झाड़ियों में भारत निर्वाचन आयोग के सैकड़ों भरे हुए मतदाता पंजीकरण फॉर्म-6 मिलने से हड़कंप मच गया। फॉर्म सड़क किनारे फेंके जाने की सूचना मिलते ही इलाके में चर्चा का विषय बन गया।
संवेदनशील दस्तावेज भी हुए बरामद
बरामद फॉर्म में लंभुआ के गोसाईं का पूरा (गांधी नगर) क्षेत्र के मतदाताओं के नाम, पते, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की कॉपी जैसे संवेदनशील दस्तावेज शामिल हैं। इससे मतदाताओं की निजी जानकारी के दुरुपयोग की आशंका भी जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने दी विभाग को सूचना
मामले की जानकारी होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है।
दियरा रोड का बताया जा रहा मामला
यह पूरा मामला लंभुआ कस्बे के दियरा रोड क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल फॉर्म वहां कैसे पहुंचे और किसने फेंके, इसकी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े: अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाईः मुख्यमंत्री