जिले के करकबेल रेलवे स्टेशन पर देर रात एक युवक की

करकबेल रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, लापता युवक की मौत से इलाके में सनसनी

Voter Data Forms Found Sparks Concern

नरसिंहपुर: जिले के करकबेल रेलवे स्टेशन पर देर रात एक युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना जीआरपी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल जाकर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मर्ग कायम कर डॉक्टर से पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई है। जिसमें परिवार के सदस्यों ने बताया है कि मृतक विक्रम सिंह कोरी (30 वर्ष) निवासी देवनगर पुराना, घटना के एक दिन पहले अपने घर से खेत जाने की बात कहकर सुबह 10:00 बजे निकला था।

गुमशुदगी की रिपोर्ट भी हुई थी दर्ज

लेकिन दोपहर तक वह घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिवार के सदस्यों द्वारा पुलिस थाना गोटेगांव जाकर युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। देर रात उसकी करकबेल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई, जिसकी सूचना परिवार के सदस्यों को मिली। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा पंचनामा कार्यवाही किए जाने के बाद शव को उठवाकर गोटेगांव अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई।

मोबाइल नंबर की पर्ची से हुई पहचान

वहीं घटना के संबंध में पुलिस ने बताया है कि रात्रि के समय युवक की करकबेल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 की तरफ ट्रेन से कटकर मौत हुई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक के कपड़ों की तलाशी ली गई, जिसमें एक पर्ची मिली, जिस पर मोबाइल नंबर लिखा हुआ था।

परिजनों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

जिस पर फोन लगाकर बात की गई और उसी के माध्यम से मृतक युवक की शिनाख्त गोटेगांव के देवनगर पुराना निवासी के रूप में की गई। इसके बाद परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं युवक की मौत से यह प्रतीत होता है कि युवक द्वारा रेल पटरी पर लेटकर आत्महत्या की गई होगी, क्योंकि मृतक का शरीर बीच से दो हिस्सों में बंट गया है। इससे पुलिस भी यह अनुमान लगा रही है कि मृतक विक्रम सिंह द्वारा आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े: सड़क किनारे झाड़ियों में मिले सैकड़ों मतदाता पंजीकरण फॉर्म, मचा हड़कंप