पति-पत्नी के बीच 10 साल से चल रहा था अन-बन, लोक अदालत में हुआ समझौता
भिंड। शहर में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत पारिवारिक विवादों को सुलझाने का एक बड़ा केंद्र बनी। इस दौरान एक ऐसा मामला सामने आया, जहाँ पति-पत्नी के बीच पिछले 10 सालों से अनबन चल रही थी।
भौगोलिक दूरी के करण दूरियां भी बढ़ी
पत्नी ग्वालियर में रहना चाहती थी, जबकि पति उसे इटारसी ले जाना चाहता था। इसी भौगोलिक असहमति के कारण उनके बीच दूरियाँ बढ़ गई थीं।
लोक अदालत की समझाइश से नई शुरुआत
लोक अदालत में विशेषज्ञों द्वारा की गई काउंसलिंग और समझाइश के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति पर पहुँचे। समझौते के बाद पति-पत्नी ने एक साथ रहने का निर्णय लिया। इस सुखद अंत पर न्यायालय की ओर से दंपत्तियों को पौधा भेंट कर उनके सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं और संदेश दिया गया। संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से सालों पुराने कानूनी विवादों को सुलझाया गया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/us-moves-to-revoke-citizenship-12-charged-including-indian/203295